रायपुर। जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम प्रकाश माथुर अपने दो दिवसीय दौरे में बस्तर प्रवास पर हैं। जहां से उन्हें पार्टी के एक कार्यक्रम के तहत दंतेवाड़ा के दौरे पर भी जाना था। आज हुए नक्सली हमले के बाद भाजपा ने दंतेवाड़ा कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि दंतेवाड़ा में मेरे कार्यक्रम के कुछ घंटों पहले एक बड़े कायरता पूर्ण नक्सली हमले में 10 जवानों की शहादत हुई है समूची भारतीय जनता पार्टी की संवेदना उन परिवारों के साथ हैं और हम शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, हमारा कार्यक्रम स्थगित करते हैं |

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Mahtari Vandan Yojana : अब भी 1.44 लाख हितग्राहियों का आधार खातों से लिंक नहीं, शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने में जुटा मैदानी अमला