Tribute To The Martyrs Of Aranpur In Jaystambh -प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के साथ बीजेपी ने किया शहीद जवानों नमन
Tribute To The Martyrs Of Aranpur In Jaystambh -प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के साथ बीजेपी ने किया शहीद जवानों नमन

टीआरपी डेस्क

रायपुर। भाजपा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी और बीजेपी लीडर्स ने नक्सली वारदात में शहीद हुए जवानों को नमन किया। रायपुर में आज शाम 6 बजे जय स्तंभ चौक पर बस्तर में नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ बड़ी संख्या में बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता माजूद रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिला में अरनपुर में नक्सलियों द्वारा किए गए ब्लास्ट में शहीद हुए जवानों की शहादत को नमन करते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा के सभी जिला मुख्यालयों में दिनांक 27 अप्रैल दिन गुरुवार 4 बजे से 7 बजे के बीच सार्वजनिक स्थानो व जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम की घोषणा किये थे। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत रायपुर जयस्तंभ चौक में शाम 6 बजे जवानों को श्रद्धांजलि देने बीजेपी के नेता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

See also  CM Baghel Praised The State Electricity Regulatory Commission - बिजली की दर में वृद्धि नहीं होना प्रदेशवासियों के हित में