स्पोर्ट्स डेस्क। लखनऊ सुपर जाएंट्स यानी एलएसजी के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के दो खिलाड़ी फिलहाल के लिए उपलब्ध नहीं हैं। यहां तक कि कप्तान केएल राहुल को टूर्नामेंट से ही बाहर होना पड़ सकता है, जबकि तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट का भी इंजरी अपडेट सामने आ गया है। वह भी इस समय मैदान पर उतरने के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में टीम के कप्तान कौन होंगे? केएल राहुल को लेकर आगे का प्लान क्या है और उनादकट को क्या परेशानी है, ये जान लीजिए।

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टीम के पिछले मैच के दौरान जांघ में गंभीर चोट के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बचे हुए सत्र से बाहर हो गये हैं। ‘पीटीआई’ इस बात की भी पुष्टि कर सकता है कि टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के कंधे की स्थिति भी गंभीर है और वह भी इस आईपीएल से बाहर हो गए हैं। समझा जाता है कि बीसीसीआई की खेल विज्ञान और चिकित्सा टीम के लिए केएल राहुल को लंदन में सात से 11 जून तक होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए तैयार करना मुश्किल होगा।

See also  GT vs CSK Final : IPL का फाइनल मैच बारिश में धुला, आज होगा मुकाबला, जानिए अहमदाबाद के मौसम का हाल