टीआरपी न्यूज। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कमेटी ने शरद पवार के इस्‍तीफे को नामंजूर कर दिया है। वरिष्‍ठ नेता प्रफुल्‍ल पटेल बताया कि कुछ दिनों पहले शरद पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की एक कमेटी गठित कर नए अध्‍यक्ष चुनने की जिम्‍मेदारी हमें दी थी।

उन्होंने कहा कि इस कमेटी में मेरा नाम पहला था। जब शरद पवार ने इस्‍तीफे की घोषणा की थी, तब से ही उनसे इस्‍तीफा वापस लेने की अपील की जा रही है। हमने उनसे कहा कि आज पार्टी ही नहीं, राज्‍य और देश की राजनीति को भी उनकी जरूरत है। एनसीपी कमेटी ने शरद पवार का इस्‍तीफा नामंजूर कर दिया है। कमेटी के सभी सदस्‍यों ने ये फैसला सर्वसम्मति से लिया है।

शरद पवार के एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद से उनकी पार्टी में उथल-पुथल का दौर जारी है। एक ओर नए अध्यक्ष के नाम तय करने की बात चल रही है, तो दूसरी ओर राज्य के कई शहरों में शरद पवार के समर्थन में NCP कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं।

See also  DRDO Hypersonic Missile Test: डीआरडीओ के स्वदेशी हाइपरसोनिक मिसाइल का टेस्ट कामयाब, 1500 km दूरी तक दुश्मन के ठिकानों को कर देगी तबाह

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर
 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।