Big News

टीआरपी डेस्क। देश के करीब 150 मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द हो सकती है। मिल रही जानकारी के अनुसार ये वो मेडिकल कॉलेज हैं जिनमें जांच के दौरान कई तरह की कमियां पाई गईं थी। नेशलन मेडिकल कमीशन के यूजी बोर्ड को इन मेडिकल कॉलेजों में जांच के दौरान कमी मिली थी।

बता दें कि अब तक करीब 40 मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द भी की जा चुकी हैं। अभी तक जिन मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द की गई है वो सभी गुजरात, असम, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु, पंजाब, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

नेशलन मेडिकल कमीशन ने इन कॉलेजों में कैमरा, बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस, फैकल्टी आदि जैसी कई अहम चीजों की कमी पाए जाने पर यह कदम उठाया है। बता दें इन कॉलेजों में बीते महीने भर के दौरान की गई जांच के दौरान ये कमियां पाई गईं हैं। हालांकि, जिन कॉलेजों की अभी तक मान्यता रद्द हुई है उनके पास अपील करने का विकल्प है।

See also  BSP president Armstrong murder case: तमिलनाडु बीएसपी अध्यक्ष आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर

वो चाहें तो मान्यता रद्द होने से अगले 30 दिनों के भीतर नेशलन मेडिकल कमीशन में पहली अपील कर सकते हैं. जबकि ये कॉलेज दूसरी अपील केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के पास कर सकते हैं। नेशलन मेडिकल कमीशन और मंत्रालय को कॉलेजों की तरफ से मिले अपील को दो महीने के भीतर ही निपटाना होता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर