रायपुर। छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जनरल मैनेजर अशोक चतुर्वेदी को एसीबी ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, ईओडब्ल्यू ने पूर्व जीएम चतुर्वेदी को गुरुवार देर रात आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के एक होटल से गिरफ्तार किया है।

बता दें कि, अशोक चतुर्वेदी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के कई मामले दर्ज हैं। हाईकोर्ट में जमानत खारिज होने के बाद से वे फरार चल रहे थे। इस पर ईओडब्ल्यू एसीबी की टीम चतुर्वेदी की पतासाजी कर रहे थे। इस दौरान गुंटूर में लोकेशन मिलने पर यहां से टीम भेजी गई। गुरुवार देर रात करीब 1 बजे ईओडब्ल्यू की टीम ने होटल के उस कमरे का दरवाजा खटखटाया, जहां चतुर्वेदी रुके हुए थे। इसके बाद हिरासत में ले लिया। एसीबी की टीम उन्‍हें गिरफ्तार कर आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से रायपुर के लिए लेकर निकल चुकी है।

See also  Amit Shah's Chhattisgarh tour:अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा आज, बेमेतरा में करेंगे जनसभा, 7 मई को मतदान