रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले एक-दो दिन भारी बारिश होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट और राजनांदगांव, बस्तर, नारायणपुर और कांकेर जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 21 जुलाई की सुबह साढ़े 8 बजे तक के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।

See also  प्रदर्शन: सीएम हाउस घेरने निकले अभ्यर्थियों को पुलिस ने रोका, शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर कोविड अस्पताल के सामने धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी, हुई धक्का-मुक्की