रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नियमितीकरण की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे एक संविदा कर्मचारी की शुक्रवार को तबियत बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें तत्काल 108 बुलाकर अस्पताल रवाना किया गया। बता दें कि, बीते कई दिनों से संविदाकर्मी आमरण अनशन पर है, जिसके बाद आज एक संविदाकर्मी की तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दरअसल, संविदाकर्मी नियमितीकरण की मांग को लेकर पिछले दो हफ्ते से धरना प्रदर्शनकर रहे हैं। उनका कहना है कि, कांग्रेस ने अपने पिछले चुनावी घोषणा पत्र में नियमतीकरण की बात कही थी, लेकिन सरकार अपना वादा पूरा नहीं कर रही है। इसको लेकर पिछले कई दिनों से संविदा कर्मी धरने पर हैं। मांग पूरी ना होने पर वे 19 जुलाई को हरेली के दिन से आमरण अनशन पर बैठ गए। आज भी वे आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनका कहना है कि, जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक हम अपना अनशन जारी रखेंगे।

See also  dead body of 6th class student found - हत्या का शक, घर से 3 किमी. दूर तालाब से लाश बरामद

कई दिनों से आमरण अनशन पर हैं संविदाकर्मी
बताया जा रहा है कि, आमरण अनशन में बैठे संविदा कर्मचारी प्रेम राजपूत की तबियत आज बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें तत्काल 108 बुलाकर अस्पताल रवाना किया गया। बीते कई दिनों से संविदाकर्मी आमरण अनशन पर हैं, जिसके बाद आज एक संविदाकर्मी प्रेम राजपूत को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उग्र आंदोलन की चेतावनी
इससे पहले मंगलवार शाम इन कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का आयोजन किया। इस बीच कर्मचारी नया रायपुर की सड़क पर उतर आए। विधानसभा जाने लगे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर इन्हें रोक दिया था। इससे गुस्साए संविदा कर्मचारीयों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई थी। इसके बाद काफी देर तक चले हंगामे के बाद संविदा कर्मी वापस अपने धरना स्थल पर लौट आए। इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों को बताया कि आने वाले दिनों में उनका आंदोलन और उग्र होगा।