जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दंतैल हाथी ने सो रही महिला को कुचल दिया है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहीं गांव में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। घटना नारायणपुर वनपरिक्षेत्र के गिधाबहार जामचुँआ गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 15 दिनों से नारायणपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। मंगलवार देर रात दल से बिछड़कर एक दंतैल हाथी गिधाबहार जामचुँआ गांव में घुस आया। उसने घर पर सो रही 45 वर्षीय महिला को कुचलकर मार डाला। बाहर खड़ी वाहन को भी नुकसान पहुंचाया। कुनकुरी रेंजर आशा मिंज ने घटना की पुष्टि की। मौके पर मौजूद वन अमला आगे की कार्रवाई में जुट गया है।

See also  बंद पड़े हैं हाथियों से सतर्क करने वाले यंत्र "सजग", इधर जा रही है लोगों की जान