रायपुर। रेलवे द्वारा लगातार लाइनों का विस्तार जारी है। इस वजह से 21 गाड़ियों काे रद किया गया है, वहीं दो विलंब और दो परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इसमें हावड़ा मुंबई लाइन से लेकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे की ओर जोन वाली गाड़ियां शामिल हैं।

बता दें कि पूर्वाेत्तर में गाेरखपुर छावनी रेलवे स्टेशन के रिमॉडलिंग व कमीशनिंग के कारण दो गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है, जिसके तहत 9, 11, 16, 18, 23, 25 एवं 30 अगस्त को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज-प्रतापगढ़-अयोध्या कैंट-मनकापुर-गोरखपुर होकर रवाना होगी, जबकि 8, 13, 18, 20, 25 एवं 27 अगस्त को नौतनवा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या कैंट-प्रतापगढ़-प्रयागराज-मानिकपुर होकर रवाना होगी।

चेन्नई एक्सप्रेस हुई रद्द

दक्षिण मध्य रेलवे, विजयवाड़ा रेल मण्डल के विजयवाड़ा-गुंटूर जंक्शन सेक्शन के बीच तीसरी रेलवे लाइन का कार्य जाएगा, नॉन इंटरलाकिंग कार्य के चलते 13 अगस्त को गया से चलने वाली गाड़ी संख्या 12389 गया-चेन्नई एक्सप्रेस, 15 अगस्त को चेन्नई से चलने वाली गाड़ी संख्या 12390 चेन्नई-गया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

See also  टीआरपी बिग ब्रेकिंग: 24 घंटे में महासमुंद जिले में मिले 9 कोरोना पाजिटिव,सभी हाल ही लौटे हैं ओडिशा से

दो गाड़ियां विलंब से

हावड़ा-मुंबई मेन लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर–चांपा सेक्शन में चौथी लाइन का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सक्ती स्टेशन नॉन इंटरलोकिंग के चलते 12 अगस्त को पुरी से चलने वाली 18477 पूरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस पुरी से चार घंटे देरी से चलेगी। वहीं, 12 अगस्त को राजेंद्रनगर से चलने वाली 13288 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राजेंद्रनगर से चार घंटे 30 मिनट विलंब से रवाना होगी।

हावड़ा-मुंबई रूट की ये गाड़ियां रहेंगी रद्द

– 10 से 22 अगस्त तक बिलासपुर से चलने वाली 08738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल।

– 10 से 22 अगस्त तक रायगढ़ से चलने वाली 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल।

– 09 से 22 अगस्त तक बिलासपुर से चलने वाली 08736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल।

– 10 से 23 अगस्त तक रायगढ़ से चलने वाली 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल।

– 09 से 21 अगस्त तक टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस।

See also  250 गांवों के ग्रामीणों को मिल रहा मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का लाभ

– 10 से 22 अगस्त तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस।

– 09 से 21 अगस्त तक टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस।

– 09 से 21 अगस्त तक इतवारी से चलने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर-एक्सप्रेस।

– 09 अगस्त को संतरागाछी से चलने वाली 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस।

– 10 अगस्त को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस।

– 10 अगस्त को हैदराबाद से चलने वाली 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस।

– 13 अगस्त को रक्सौल से चलने वाली 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस।

– 12 अगस्त को संतरागाछी से चलने वाली 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस।

– 14 अगस्त को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस।

– 11 अगस्त को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस।

– 13 अगस्त को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस।

– 14 अगस्त तक भुवनेश्वर से चलने वाली 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस।

– 16 अगस्त को कुर्ला से चलने वाली 12879 कुर्ला भुवनेश्वर-एक्सप्रेस।

– 10 से 22 अगस्त तक गोंदिया एवं झारसुगुड़ा से चलने वाली 08861/08862 गोंदिया- झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर एवं झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।

See also  बड़ी खबरः बदले गए कई जिलों के अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर व उप सचिव स्तर के अधिकारी, देखें लिस्ट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर