रेणुका सिंह

रायपुर/मनेंद्रगढ़। CG Politics: चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब नहीं देने पर भरतपुर सोनहट की बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के खिलाफ सोनहत थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

CG Politics: बता दें कि आचार संहिता का उल्लंघन के मामले में निर्वाचन आयोग अब तक रेणुका सिंह को तीन नोटिस जारी कर चुका है, जिसमें से एक का भी जवाब रेणुका सिंह ने नहीं दिया है।

See also  CG Congress: 'अंग्रेजों की चाटुकारिता करने वाले हमें न सिखाएं देशभक्ति' – दीपक बैज का भाजपा पर तीखा हमला