टीआरपी डेस्क। शशि थरूर, राघव चड्ढा और महुआ मोइत्रा समेत विपक्ष के कई नेताओं ने फोन हैकिंग का दावा किया है। विपक्षी नेताओं के दावे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मेरा फोन टैप कराते रहिए। हम डरने वाले नहीं बल्कि लड़ने वाले लोग हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की आत्मा अदाणी में है, असलियत यह है कि राजा, राजा ही नहीं है बल्कि पावर किसी और के हाथ में है। जैसे ही हम अदाणी की बात करते हैं। वैसे ही वह इंटेलिजेंस एजेंसी, जासूसी, CBI पर आ जाते आते हैं। अभी नंबर-1 पर अदाणी हैं और नंबर-2 पर प्रधानमंत्री और नंबर-3 पर अमित शाह हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Anti Tobacco Day 2020: कहीं आप अपनी जिंदगी खो न दे, जिंदगी कि राह आपके हाथ, भारत में 12 लाख करोड़ रुपए का तंबाकू कारोबार