रायपुर। आज भाजपा के स्टार प्रचारक और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार वे कोरिया और दुर्ग में सभा को संबोधित करेंगे। वे कोरिया जिले के सलगवां कलां में दोपहर 2 बजे सभा को संबोधित करेंगे और पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े के पक्ष में प्रचार करेंगे।

इसके अलावा आमसभा के माध्यम से भरतपुर–सोनहत विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को भी वे संबोधित करेंगे। बता दें कि यहां से सरगुजा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह भाजपा प्रत्याशी हैं। सरगुजा के बाद राजनाथ सिंह पाटन में भी एक सभा लेंगे।

12.20 से 1 बजे तक रघुनाथपुर सीतापुर हाई स्कूल ग्राउंड लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में वे सभा को संबोधित करेंगे। वे दोपहर 2 बजे से 2.40 बजे तक मनेंद्रगढ़ जिले के सलगावान कला में जनसभा के बाद 3.55 बजे से शाम 4.35 बजे तक पाटन विधानसभा के दरबार मोखली में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

See also  Krishna Janmashtami 2019: अष्टमी तिथि मतभेद से वृंदावन में 23 और मथुरा में 24 को जन्माष्टमी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर