रायपुर। अभा कांग्रेस कमेटी ने दो दिन पहले ही नेशनल एलायंस कमेटी का गठन किया है जिसकी बैठक नई दिल्ली में होने वाली है । जिसमें सीएम भूपेश बघेल का भी नाम है। इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने पूर्व सीएम भूपेश बघेल आज रात 8 बजे दिल्ली रवाना होंगे। कांग्रेस के लिए ये पांचों सदस्य एलायंस को लेकर समन्वय बनाने का काम करेंगे। पांचों नेताओं को कमेटी का संयोजक बनाया गया है।

नेशनल एलायंस कमेटी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस के लिए समन्वय बनाने का कार्य करेगी। क्षेत्रीय दल सहित अन्य राजनीतिक दलों को इस गठबंधन में शामिल कराना और उनके बीच समन्वय स्थापित हो सके, इसके लिए ये कमेटी जोर देगी।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। इसमें 9 बीजेपी और 2 कांग्रेस के पास हैं। विधानसभा चुनावों के परिणाम से कांग्रेस सबक लेकर यह चाहती है कि वह समय रहते वह कार्य कर सके और ज्यादा से ज्यादा सीट जीत सके।

See also  CG Election 2023: सीतापुर विधानसभा चुनाव में बीजेपी से राम कुमार टोप्पो और कांग्रेस से अमरजीत भगत होंगे आमने सामने

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर