रायपुर। हसदेव अरण्य में कोयला खदान के लिए पेड़ों की कटाई का मामला छत्तीसगढ़ में गरमाने लगा है। हसदेव क्षेत्र में पेड़ों की कटाई मामले में कांग्रेस ने 8 सदस्यीय जांच समिति गठित की है। पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम के नेतृत्व में कमेटी बनाई गई है, जो प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी और पीसीसी चीफ को रिपोर्ट सौंपेगी।

जांच कमेटी में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम, गुलाब कमरो के साथ ही कांग्रेस नेता शफी अहमद, राकेश गुप्ता और भगवती राजवाड़े शामिल हैं. यह कमेटी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी और जांच कर पीसीसी अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  छत्तीसगढ़ जनसंपर्क एवं राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार