इंटरनेशन डेस्क। जापान में कम से कम 7.5 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया है, जिसमें बाद सुनामी की लहरें उठ रही हैं।
भूकंप के बाद एक मीटर (3 फीट) या अधिक की सुनामी लहरों की चेतावनी के कारण कुछ क्षेत्रों और दक्षिण-पश्चिमी जापानी तटों को खाली करने के आदेश दिए गए।
जापान के तटों पर 1.2 मीटर ऊंची सुनामी की लहरें टकराई हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि सोमवार को उत्तरी मध्य जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने इशिकावा, निगाटा और टोयामा प्रान्त के तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की है। मौसम एजेंसी के अनुसार, भूकंप के कारण 5 मीटर तक ऊंची लहरें इशिकावा प्रान्त में नोटो तक पहुंच रही है।
जापान में सुनामी की 5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका के बीच तटीय इलाकों में बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया गया है। लोगों में दहशत है। इस बीच रेस्क्यू टीमें भी सुनामी प्रभावित क्षेत्र में पहुंच गई हैं।


