रायपुर। उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरूण साव ने बैठक में स्पष्ट कर दिया है कि नगर निगमों की व्यवस्था की जायजा लेने कही भी कभी पहुंच सकते है। आज मंत्री अरूण साव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिसमें उप मुख्यमंत्री ने और नगरीय निकायों के अधिकारीयों को उनके क्षेत्रों में निर्माण और साफ-सफाई के कार्यों का गंभीरतापूर्वक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

इस बैठक के दौरान नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस, संयुक्त सचिव पी.एस. ध्रुव, संचालक कुंदन कुमार और नगरीय निकायों के अधिकारी समीक्षा बैठक में मौजूद रहे।

बता दे कि, इस बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री साव ने नगर निगमों के आयुक्त से कहा कि, ‘’निर्माण और साफ-सफाई के कार्यों का गंभीरतापूर्वक निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान मैं खुद किसी दिन सुबह किसी भी नगर निगम में पहुंच सकता हूं’’।

उन्होंने सभी नगर निगमों में वार्डवार निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के भी निर्देश दिए।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक में सभी नगर निगमों के आयुक्त को निर्माण कार्यों और साफ-सफाई का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

See also  Municipal Corporation Exposed Due To Rain For 2 Days - वक़्त था तब सोते रहे, जब शहर भीगा और डूबा तब बैठक में मसरूफ़

इसके साथ ही उन्हें निगमों के कार्यों की मॉनिटरींग के लिए हफ्ते में तीन दिन जनप्रतिनिधियों और नगर निगम की टीम के साथ अलग-अलग वार्डों का निरीक्षण करने को कहा. उन्होंने साथ ही निरीक्षण की तस्वीरें भी साझा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।