Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में भाजपा 370 प्लस सीटें जीतने का दावा कर रही है। विपक्षी पार्टियां भी मिलकर सत्ता में आने की बात कर रही है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं और भाजपा पर जमकर हमला बोल रहे हैं।

इस बीच राहुल गांधी किस लोकसभा से चुनाव लड़ सकते हैं इसे लेकर पार्टी के नेता जयराम रमेश ने मीडिया से कहा है कि अमेठी से कौन चुनाव लड़ेगा इसका फैसला सीईसी करेगा। हालांकि, उन्होंने राहुल के चुनाव न लड़ने की बात नहीं कही।

जयराम ने कहा कि राहुल गांधी तीन बार अमेठी से सांसद रह चुके हैं। उनके पिता राजीव गांधी भी इसी सीट से चुनाव लड़ते थे, इसलिए यह कांग्रेस पार्टी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र है।

बता दें कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 37वां दिन है और राहुल समेत कई बड़े नेता इसमें शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी बाबूगंज में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे।

See also  Lok Sabha Election 2024: TMC की पहली लिस्ट हुई जारी, यहां से यूसुफ पठान को मिला चुनावी बल्ला चलाने का मौका

उन्होंने कहा कि हम आज रात अमेठी में रुकेंगे और कल सुबह रायबरेली पहुंचेंगे। हम कल लखनऊ में और परसों कानपुर में रहेंगे। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश के भारत जोड़ो नया यात्रा में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर, जयराम रमेश ने कहा, ”मुझे उम्मीद है कि वह कल यात्रा में शामिल होंगे।

इससे पहले, अपना दल नेता पल्लवी पटेल भी यात्रा में शामिल हुईं। इससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख ने यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा था कि वह अमेठी या रायबरेली में यात्रा में भाग लेंगे।

हालांकि, दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत में कोई प्रगति नहीं होने के कारण ऐसी खबरें आई हैं कि सपा प्रमुख यात्रा से दूर रहेंगे, क्योंकि यह यात्रा उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Lok Sabha Elections Breaking: चुनाव आयोग की अहम बैठक आज, लोकसभा चुनाव की तारीखों का हो सकता है ऐलान