रायपुर। प्रदेश में पिछले सप्ताह तीन अलग-अलग आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 100 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले किये गये थे। इनमें से कई ने आदेश की अवहेलना करते हुए नए स्थान पर अब तक ज्वॉइनिंग नहीं दी है। इस पर नाराजगी जताते हुए GAD ने सभी को एकतरफा रिलीव करते हुए तत्काल ज्वाइन करने को कहा है। तबादला किये गये अधिकारियों में जनपद सीईओ, जिला पंचायत सीईओ, संयुक्त कलेक्टर, अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारी थे।

निर्वाचन आयोग के निर्देश की अवहेलना

सामान्य प्रशासन विभाग GAD ने अपने आदेश में लिखा है कि स्थानांतरण के बाद बहुत से अधिकारी नये पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए रिलीव नहीं हुए है। यह निर्वाचन आयोग के निर्देश की अवहेलना कहा है। राज्य सरकार ने सभी राज्य प्रशासनिक सेवा के अपसरों को वर्तमान पदस्थापना से नवीन पदास्थापना में कार्यभार लेने के लिए 4 मार्च को अपराह्न एकपक्षीय कार्यमुक्त कर दिया है। सभी तबादला हुए अधिकारियों को 5 मार्च तक नये पदस्थापना स्थल पर ज्वाइन करने को कहा गया है। इस तरह शासन ने सभी अधिकारीयों को केवल 24 घंटे का ही समय दिया है।

See also  तबादला नीति के मापदंड से बाहर जाकर किया गया शिक्षकों का ट्रांसफर, इन शिक्षकों का नाम सूची से हटाया कलेक्टर ने

‘ज्वाइनिंग तक नहीं मिलेगा लाभ’

GAD ने कहा कि है कि स्थानांतरित अधिकारियों को पदग्रहणकाल का लाभ नयी पदस्थापना स्थल पर ज्वाइनिंग के बाद ही दिया जायेगा। जो भी अधिकारी भारमुक्त होकर पदस्थापना स्थल पर कार्यभार नहीं करते हैं, तो ये शासन के आदेश की अवहेलना कही जायेगी।