टीआरपी डेस्क।दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्म्प की तारीफ की है। दरअसल, इस्लामिक स्टेट इसलिए खुश है

कि अमेरिका ने ईरानी सेना के सबसे बड़े कमांडर कासिम सुलेमानी को मार गिराया है। कासिल सुलेमानी के कारण इस्लामिक स्टेट खात्मे की ओर बढ़ गया था। अब इस

आतंकी संगठन को लगता है कि वह फिर से खड़ा हो सकेगा। यही कारण है कि उसके आकाओं ने ट्रम्प की तारीफ की है।

 

बता दें, बीते दिनों बगदादी की मौत के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने इस्लामिक स्टेट के खात्मे का ऐलान किया था। वहीं एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि

अमेरिका और ईरान से बीच तनाव का सबसे बड़ा फायदा इस्लामिक स्टेट को होगा। बता दें, ट्रम्प के आदेश पर ही कासिम सुलेमानी की बगदाद में हत्या की गई थी।

 

अब जानकारों का मानना है कि इससे अमेरिका और ईरान के साझा दुश्मन इस्लामिक स्टेट के बचे हुए आतंकी इसे स्थिति को अपने लिए एक मौका देख रहे हैं।

See also  IPS मुकेश गुप्ता के मामले में पुलिस को मिली सफलता, एक आरोपी गिरफ्तार

इस्लामिक स्टेट के खात्मे के लिए अमेरिका ने इराक में जहां कुर्द सेना की मदद की, वहीं ईरान ने सीरिया में मोर्चा संभाला और असाद सरकार की मदद की।

 

ईरान ने इराक को लेकर भी कसम खाई थी कि वह इस्लामिक स्टेट का सफाया करने में अहम भूमिका निभाएगा। जानकारों के मुताबिक, अमेरिका मान चुका है कि

इस्लामिक स्टेट का सौ फीसदी खात्म हो चुका है। खुद ट्रम्प ने इसका ऐलान किया है, लेकिन इराक में तनाव के हालात रहे तो यह संगठन फिर सर उठा सकता है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करेंTwitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।