बिलासपुर। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। मौसमी बीमारी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। सर्दी, खांसी, बुखार सहित खसरे का खतरा बढ़ रहा है। बिलासपुर जिले में खसरे से 14 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। यह मामला बिलासपुर के शासकीय प्राथमिक मुरुम खदान खमतराई स्कूल का है। खसरा फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग और WHO के सदस्य मौके पर पहुंचे।
टीम के सर्वे के दौरान 7 नए संक्रमित बच्चों की पहचान हुई। ये सभी बच्चे खांसी, नाक बहना, आंखों में जलन, गले में खराश, बुखार और त्‍वचा पर लाल चकत्ते से ग्रसित मिले। बच्चों का सैम्पल लेकर जांच के लिए जबलपुर भेजा गया है. इसके साथ ही जिले के सभी स्कूलों में अलर्ट जारी किया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने महेंद्र छाबड़ा, हफ़ीज कुरैशी, अनिल जैन सदस्य मनोनित