ashoka biryani center
ashoka biryani center

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित लाभंडी के गटर टैंक की सफाई के दौरान कल अशोका बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी। जिसके बाद आज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। होटल को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। साथ ही आज इस मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए आशोका बिरयानी के तीन कर्मचारियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

बता दें कि डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई के आदेश दिए थे।

इधर इस घटना पर छत्तीसगढ़ क्रांती सेना ने मृतक कर्मचारियों के परिजनों के साथ आशोका बिरयानी का घेराव कर दिया है। परिजनों के द्वारा दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस की टीम भी मौके पर है और प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटी हुई है।

वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, और जब तक जांच जारी है, तब तक बिरयानी सेंटर को बंद कराया गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे पत्रकारों से सेंटर के कर्मचारियों ने बदसलूकी की थी। मामले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के साथ भी दुर्व्यवहार की बात पता चली है, उन्हें ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए। विषय की जाँच की जा रही है। जब तक जाँच जारी है, तब तक बिरयानी सेंटर बंद रहेगा।

See also  Telangana: केमिकल प्लांट के रिएक्टर में विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई जख्मी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर