Vishnudev Sai
Vishnudev Sai

रायपुर। CG Politics: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 मई को 7 सीटों पर मतदान के बाद सभी 11 सीटों पर मतदान पूरा गया है। अब ओडिशा में पार्टी के प्रचार की कमान छत्तीसगढ़ के नेताओं को दी गई है।

सीएम विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के बाद अब ओडिशा में सभाओं को संबोधित करेंगे। सीएम विष्णुदेव साय कोटपाड़, उमेरकोटे में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। रायपुर से 11 बजे ओडिशा के कोटपाड़ के रवाना होंगे। दो सभाओं के बाद शाम 4.30 बजे वापस रायपुर आ जाएंगे।

CG Politics: डिप्टी सीएम अरुण साव का नुआपाड़ा का दौरा

छत्तीसगढ़ में मतदान खत्म होने के बाद अब भाजपा नेताओं की नजर ओडिशा की तरफ है। इसलिए सीएम साय से लेकर तमाम दिग्गज नेता ओडिशा की तरफ रुख कर रहे हैं। डिप्टी CM अरुण साव भी 9 मई से नुआपाड़ा में चुनाव प्रचार करेंगे।

CG Politics: किरण सिंहदेव भी ओडिशा में प्रचार-प्रसार करेंगे

BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव भी ओडिशा में प्रचार-प्रसार करेंगे। BJP प्रत्याशियों के पक्ष में बैठक और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 से 11 मई तक कोरापुट, रायगड़ा, गुनपुर,जैपुर, कोटपाड़ में बैठकें और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Bilaspur Railway Division: 1 अक्टूबर से लागू रेलवे की नई समय-सारणी, इन ट्रेनों की टाइमिंग बदली