नारायणपुर। छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर के अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में आठ नक्‍सलियों के मारे जाने की खबर है। कहा जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है। वहीं मुठभेड़ में 1 जवान शहीद हो गया है वहीं दो घायल हैं। फोर्स अभी मौके पर ही मौजूद है।

गौरतलब है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। मुखबिर की इसी सूचना के बाद बस्तर संभाग के जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और कांकेर से DRG और STF के करीब 1400 जवानों को ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। पिछले 3 दिनों से जवान नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं।

जवानों ने नक्सलियों के ठिकाने को घेर रखा है। एक दिन पहले भी जवानों की इस संयुक्त टीम के साथ दिनभर रुक-रुककर गोलीबारी हुई थी। आज 15 जून की सुबह से फिर से मुठभेड़ हो रही है।

See also  ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर हुई मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी…