टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से बेहद दुःखद घटना सामने आई है। एक कुएं में गिरी लकड़ी 5 लोगों के मौत का कारण बन गई। दरअसल इस लकड़ी को निकालने एक जो भी कुएं में उतरा वो वापस बाहर नहीं आ सका। घटना छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र की है।

दरअसल कुएं में जहरीली गैस के रिसाव के कारण पहले पिता, फिर दो बेटों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। दरअसल शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में लोग कुएं के अंदर एक के बाद एक व्यक्ति उतरते गए।

इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताया है। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव किकिरदा की है। जानकारी के अनुसार लंबे समय से ढके होने के कारण कुएं में बनी जहरीला गैस के कारण उतरे लोगों की मौत हो गई। मृतकों ने रामचंद्र जायसवाल, रमेश पटेल, जितेंद्र पटेल, राजेंद्र पटेल और टिकेश्वर चंद्र शामिल है।

See also  वह दिन दूर नहीं जब भारत बन जाएगा 5,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था : प्रधानमंत्री मोदी

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बिर्रा पुलिस के साथ एसडीआरएफ और एफएसएल की टीम भी मौजूद है। पांचों के शव को कुएं से निकाला जाएगा। किकिरदा की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।