रायपुर। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। शनिवार को बीजेपी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बजट को लेकर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जहां केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, मोदी 3.0 का पहला बजट कैसा है। इस बजट के माध्यम से उनकी सोच दिखती है। पीएम मोदी देश कों विकसित बनाने के लिए काम कर रहे है।

उन्होंने आगे कहा कि, आप मोदी 3.0 के पहले बजट का विश्लेषण कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने 2047 का लक्ष्य रखा है और तब तक भारत को विकसित देश बनाना है। देश के लिए विकास के लिए चार पिलर तय किए गए हैं। जिसमें युवाओं को रोजगार चाहिए। इसलिए एम्प्लॉयमेंट और युवा बजट सेंट्रिक पोजिशन पर है। देश में छोटे उद्योग, लघु उद्योग और MSME से देश का डेवलपमेंट हो सकता है।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने आगे कहा कि आम आदमी की आबादी बढ़ी है इसलिए बजट में उनके लिए व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रधानमंत्री ने 9 प्राथमिकताएं तय की हैं। जिसमें किसानों की मदद करने के लिए 1 लाख 52 हजार का प्रावधान किया गया है।

See also  95 करोड़ कोरोना टीकाकरण के लक्ष्य को किया हासिल भारत : मनसुख मंडाविया

उन्होंने आगे कहा कि, रोजगार के लिए 1 लाख 48 हजार एंप्लॉयमेंट लिंक इंसेंटिव पर किया जाएगा। EPFO में 12 हजार सरकार देगी और 12 हजार रुपए एंप्लॉयर देंगे।