टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के माउंटेनमैन राहुल गुप्ता जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले। राहुल ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे 15 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी कोजियासको में चढ़ाई करेंगे। यह चोटी 2228 मीटर ऊंची है और विश्व की सातवीं सबसे बड़ी चोटी है।

यहां लगभग -10 डिग्री तापमान तक में ट्रेकिंग करेंगे. तापमान काफी कम होने की वजह से बड़ी चुनौती होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने माउंट एवरेस्ट सहित दुनिया भर की महत्वपूर्ण चोटियों पर फतह हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। हम आपको सरकार की तरफ से हर संभव प्रोत्साहन देंगे।

राहुल अल्पाइन टेक्निक क्लाइम्बिंग के साथ-साथ विंटर एक्सपीडिशन में एक्सपर्ट हैं. यह पर्वतारोहण के क्षेत्र में सबसे उच्चतम श्रेणी की विधा है. राहुल गुप्ता राष्ट्रीय स्तर पर विंटर एक्सपीडिशन करने वाले छत्तीसगढ़ के पहले व्यक्ति हैं.

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उंची चोटियों को फतह करना राहुल गुप्ता ने वर्ष 2015 से शुरू किया था। अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलीमंजारो फतेह करने के साथ ही वहां राष्ट्रीय गान गाने के लिए राहुल का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। इसी के साथ ही राहुल ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्बुरस में भी चढ़ाई की है। साथ ही लद्दाख रेंज के गोलेब कांगरी, स्टॉक कांगरी, मेंटो कांगरी, कांगमाचे की चढ़ाई भी राहुल ने पूरी की है।

See also  EOW और एंटी करप्शन ब्यूरो में पदस्थ दस कर्मचारियों की छुट्टी