मेष राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि– परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- शादी-ब्याह तय हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। प्रेम, संतान व व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय रहेगा। भावुक बने रहेंगे। भावुकता में कोई निर्णय लेंगे तो शायद नुकसान भी संभव है। थोड़ा ध्यान देकर निर्णय लें।प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का बहुत अच्छा योग बन रहा है। घर में कुछ उत्सव सा हो सकता है। लेकिन थोड़ा कलहकारी भी हो सकता है। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

See also  छत्तीसगढ़ में दृृष्टिबाधित बच्चों को स्मार्टफोन में मिलेगी अध्ययन सामग्री

तुला राशि- स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। किसी नए व्यापार की शुरुआत आप कर सकते हैं। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धन का आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम, संतान की मध्यम है, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि- सुकुमारता के प्रतीक बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। फैशन इत्यादि में ज्यादा खर्च हो सकता है। कर्ज की स्थिति आ सकती है। बाकी स्वास्थ्य मध्यम। लेकिन प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आय के नवीन सोर्स बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा। यात्रा के योग बनेंगे। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

See also  Kalinga University organized One Day Workshop on Advanced Instruments in Central Instrumentation Facilities (CIF)