रायपुर। छत्तीसगढ़ की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उन्हें आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 10 दिनों की रिमांड पर भेज दिया गया है। अब वे 18 नवंबर तक ACB/EOW की हिरासत में रहेंगी।

बता दें कि भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने 2 जुलाई को निलंबित IAS अधिकारी रानू साहू, समीर विश्नोई और राज्य सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988/संशोधित अधिनियम, 2018 के तहत मामले दर्ज किए थे।

कोयला लेवी घोटाले में पहले से जेल में बंद

इसके पहले कोयला लेवी घोटाले में धनशोधन (मनीलॉंड्रिंग) पहलू की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिसंबर 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया था, मामले में निलंबित आईएएस समीर विश्नोई और निलंबित आईएएस रानू साहू को कोयला लेवी मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था.

See also  Chhattisgarh Assembly Monsoon Session भूपेश बघेल ने सरकार से धान खरीदी और नीलामी को लेकर मांगा जवाब