रायपुर। IAS अमित कटारिया को नई पोस्टिंग प्रदान की गई है, जबकि IAS मुकेश बंसल को मुख्यमंत्री सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, अमित कटारिया (IAS, 2004) को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही, मनोज कुमार पिंगुआ (IAS, 1994), जो वर्तमान में अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग के साथ-साथ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, उन्हें इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया जाएगा। अन्य जिम्मेदारियां उनके पास पूर्ववत बनी रहेंगी।

मुकेश कुमार बंसल (IAS, 2005), जो वर्तमान में सचिव, वित्त विभाग और अतिरिक्त प्रभार सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग सहित अन्य पदों पर कार्यरत हैं, को सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह प्रभार उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ जोड़कर सौंपा गया है।

See also  सिलतरा के शारडा एनर्जी में हुआ ब्लास्ट, एक श्रमिक की मौत तीन गंभीर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।