रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पूरा मंत्रिमंडल प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री सहित समस्त मंत्रिमंडल के सदस्यों, नेता प्रतिपक्ष एवं सभी विधायकों व सांसदों (लोकसभा व राज्यसभा) को 13 फरवरी 2025 को महाकुंभ में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पत्र लिखकर कहा है कि गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन त्रिवेणी संगम पर आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए सनातन लोकतांत्रिक परंपराओं का सजीव अनुभव करने का अवसर प्राप्त होगा।

See also  भारत ने कबड्डी विश्व कप 2025 पर किया कब्जा, CM साय ने बधाई देते हुए X पर लिखा...