रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु सदैव तत्पर रहे हैं। साथ वह देश के अन्य राज्यों की संस्कृति व लोककलाओं को भी लगातार प्रोत्साहित करते रहे हैं। इसी सिलसिले में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत आज ओड़िशा में आयोजित खड़ियाल महोत्सव में शामिल हुए।

ओड़िशा के नुवापाड़ा जिले के खरियार रोड़ में यह पांच दिवसीय कार्यक्रम 16 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है, जहाँ संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद भक्त चरण दास भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।

उन्होंने इस शानदार कार्यक्रम के लिये आयोजकों को बधाई दी, साथ ही कार्यक्रम की सफलता की कामना भी की। उन्होंने इस दौरान अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पिछले महीने आयोजित हुए आदिवासी नृत्य महोत्सव के बारे में बताया गया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  CG News: सीएम हाउस में 8 जनवरी को होगा जनदर्शन, सीधे जनता से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।