रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शराब की नई दरें घोषित कर दी हैं। सरकार ने शराब की कीमतों में 4% तक की कमी करने का फैसला किया है, जिससे शराब उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। इस फैसले के तहत 1000 रुपये की शराब की बोतल पर 40 रुपये तक की बचत होगी। इसके अलावा, राज्य में मैकडॉवेल नंबर वन का पौव्वा अब उपलब्ध नहीं होगा। प्रदेश में नई आबकारी नीति के तहत शराब की खरीद और बिक्री में पारदर्शिता लाने का प्रयास किया गया है।

थोक में खरीद प्रक्रिया पूरी, फुटकर दरें तय

सरकार ने शराब की थोक खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली है। आबकारी विभाग ने इसके लिए कंपनियों को नए कीमत ऑफर जारी किए थे, जिससे थोक आपूर्ति कम कीमत पर सुनिश्चित हो सके।

  • 20 मार्च को सरकार ने इन ऑफर्स को अंतिम रूप दिया और कंपनियों से बातचीत कर समझौता किया
  • समझौते के बाद फुटकर दरें तय की गईं और प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों को सर्कुलर भेज दिया गया।
  • अब नई दरों के साथ 1 अप्रैल से प्रदेशभर में शराब की बिक्री शुरू होगी।
See also  Online fraud : RBI के तमाम प्रयासों के बावजूद लोग हो रहे Online Fraud का शिकार, APK फाइल डाउनलोड किया और खाते से निकल गए लाखों रूपये..!

प्रदेश में खुलेंगी 67 नई शराब दुकानें

आबकारी विभाग ने राज्य में 67 नई शराब दुकानें खोलने का फैसला किया है। इसके लिए सभी जिलों से प्रस्ताव मांगे गए थे।

वर्तमान स्थिति:

  • अभी प्रदेश में 674 शराब दुकानें संचालित हैं।
  • इनमें प्रीमियम शॉप भी शामिल हैं, जहां महंगी और आयातित शराब की बिक्री होती है।
  • 1 अप्रैल से नए सत्र के तहत नई दुकानों को संचालित किया जाएगा।