stock market
stock market

नई दिल्ली/मुंबई। सोमवार की भारी गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजारों ने सप्ताह के दूसरे दिन 8 अप्रैल को शानदार वापसी की है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,600 अंकों से भी अधिक चढ़ गया। वहीं निफ्टी ने 22,650 के अहम स्तर को फिर से हासिल कर लिया।

ग्लोबल बाजारों में तेजी और ट्रेड वार के भारत पर तुलनात्मक रूप से कम असर पड़ने की संभावना से निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1089 अंकों की तेजी के साथ 74,227 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 374 अंकों की बढ़त रही, ये 22,535 के स्तर पर बंद हुआ।

सबसे अधिक तेजी टाइटन, अडानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, SBI और एक्सिस बैंक के शेयरों में देखने को मिली। कारोबार के दौरान, सेंसेक्स 1680.63 अंक (2.30%) की तेजी के साथ 74,818.53 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी 523.05 अंक (2.36%) की मजबूत उछाल के साथ 22,684.65 पर पहुंच गया।

See also  Coronavirus Update : पिछले 24 घंटों में कोरोना के 19,406 नए मामले सामने आए, एक्टिव केस एक लाख के पार

घरेलू बाजार पर दिखा ग्लोबल रिकवरी का असर

वैश्विक बाजारों में रिकवरी का असर मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 5.5% से अधिक चढ़ा, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट करीब 1% ऊपर बंद हुआ। इस बीच, अमेरिकी शेयर बाजार मिले-जुले संकेतों के साथ बंद हुए—NASDAQ में मामूली 0.10% की बढ़त रही, जबकि S&P 500 और Dow Jones में हल्की गिरावट दर्ज की गई।