Raipur City News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में आबादी बसने के लिए कौशल्या विहार ( कमल विहार) की तर्ज पर नवा रायपुर में नया विहार बसाया जाएगा। इसके लिए 436 हेक्टेयर शासकीय जमीन व अधिग्रहण से बची बाकी जमीन प्लॉट के रूप में लोगों को बेची जाएगी।

हालांकि इस योजना में नवा रायपुर की तरह नियम-शर्तें नहीं रहेंगी। लोग आसानी से यहां जमीन खरीदकर अपने हिसाब से उपयोग कर सकेंगे। अस्पताल, स्कूल की सुविधा के साथ यहां अलग से तहसील बनाई जाएगी, ताकि लोगों को जमीन संबंधित प्रक्रिया के लिए बार-बार रायपुर न आना पड़े।

नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण एनआरडीए इस योजना को लागू करने के लिए तैयारी पूरी कर चुका है। नवा रायपुर से लगे ग्राम बरौंदा, रमचंडी, रीको, मंदिरहसौद, सेरीखेड़ी और नकटी गांव की 436 हेक्टेयर जमीन चिंहित करने के बाद आवास एवं पर्यावरण विभाग से नई अधिसूचना का प्रकाशन किया जा चुका है।

प्रोजेक्ट को लेकर दावा-आपत्ति मंगवाने क औपचारिकता पूरी की जा चुकी है। इसके लिए एक माह का समय दिया गया था। सभी आपत्तियों का निराकरण करने के बाद ही अंतिम सूचना का प्रकाशन किया गया है।

See also  19 फरवरी को प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को दी जाएगी नौकरी

अधिसूचना में कहा गया है कि लोगों को जिन ग्रामीणों की जमीन ली गई है उन्हें डेवलप प्लॉट की वापसी तभी होगी जब प्रशासन की ओर से भी जमीन से संबंधित दस्तावेजों को अपडेटेड कर ऑनलाइन कर दिया जाएगा।