IndiGo Flight:रांची। झारखंड की राजधानी रांची जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को सोमवार को आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि पक्षी के टकराने के कारण आपातकालीन लैंडिंग हुई और विमान में सवार 175 यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक आरआर मौर्य ने बताया कि यह घटना दोपहर सवा एक बजे हुई। विमान एयरपोर्ट से करीब 10 से 12 समुद्री मील की दूरी और 3 से 4 हजार फीट की ऊंचाई पर था, तभी एक गिद्ध से टकरा गया। इसके बाद पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत आपात लैंडिंग की।

यह विमान एयरबस 320 है, जो पटना से रांची आ रहा था और बाद में कोलकाता जाने वाला था। हालांकि इंडिगो की तरफर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फिलहाल विमान को ग्राउंड कर दिया गया है और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

See also  पहले उसने रकम दुगुना करके दिया झांसा, अब करोड़ों रूपये बटोर कर हुआ फरार, प्रदेश में चिटफंड चलाने वाले अब भी हैं सक्रिय

इससे पहले रविवार को दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को दिल्ली में खराब मौसम के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रायपुर से दिल्ली आने वाली उड़ान संख्या 6ई 6313 रविवार को धूल भरी आंधी के कारण कुछ देर तक हवा में चक्कर लगाने के बाद सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतर गई।