BJP Sankalp Se Siddhi Abhiyan: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ से गहरा जुड़ाव है। संगठनकर्ता के रूप में उन्होंने प्रदेश के हर कोने को छाना है और आज भी उनका आशीर्वाद राज्य को मिल रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का अभूतपूर्व विकास हुआ है। यह बात मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल के उपलक्ष्य में भाजपा के ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के तहत सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान कही।

पीएम ने जनहित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के 11 साल के कार्यकाल में भारत ने जापान को पीछे छोड़कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल किया है। जम्मू-कश्मीर से लेकर महिला सशक्तिकरण तक, पीएम ने जनहित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, जिन पर जनता ने भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में गरीबों का हक छीना गया और आवास निर्माण रुका रहा, लेकिन उनकी सरकार ने शपथ के अगले दिन ही पहली कैबिनेट बैठक में पीएम आवास योजना को मंजूरी दी। सुशासन तिहार के दौरान गांवों में राजमिस्त्रियों की कमी देखी गई, क्योंकि बड़ी संख्या में पीएम आवास स्वीकृत किए गए हैं।

See also  Chhattisgarh: 24.52 लाख किसानों को इस दिन मिलेगी न्याय योजना के तहत 1895 करोड़ की पहली किश्त

मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया गया और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर महीने उनके खातों में राशि जमा की जा रही है। 5 लाख 60 हजार भूमिहीन कृषकों को प्रतिवर्ष 10,000 रुपये दिए जा रहे हैं। श्री राम लला दर्शन योजना और तीर्थ यात्रा योजना भी शुरू की गई हैं। जनजातीय समाज से होने के नाते उन्होंने गर्व जताया कि राष्ट्रपति के रूप में आदिवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व देश के सर्वोच्च पद पर है। पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए सड़क, बिजली और पानी जैसी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।

साय ने कहा कि 2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर थी, लेकिन पीएम मोदी ने इसे चौथे स्थान पर पहुंचाया। कोविड-19 के दौरान भारत ने स्वदेशी वैक्सीन विकसित की, जिसके लिए कई देशों ने पीएम मोदी की तुलना हनुमान जी से की। उन्होंने कहा कि भारत न किसी को छेड़ता है, न छोड़ता है, और ऑपरेशन सिंदूर इसका उदाहरण है। नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई में भी पीएम का मार्गदर्शन रहा, जिससे कई बड़े नक्सली नेता ढेर हुए। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और CGPSC घोटाले में कार्रवाई के साथ-साथ नई उद्योग नीति के तहत निवेशकों को रियायतें दी जा रही हैं।

See also  कोयला घोटाले में आरोपी सुनील अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जमानत मंजूर