लोरमी। मुंगेली जिले के तहसील से खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें नशे में बेसुध एक आरक्षक शराब भट्टी के पास लड़खड़ाते नजर आ रहा है। उसने बाकायदा वर्दी पहना हुआ है। आरक्षक का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

नशे में धुत आरक्षक के बैज में रोशन कुमार पहाड़ी लिखा हुआ है। लोगों ने बताया कि रोशन कुमार पहाड़ी मुंगेली जिले में पदस्थ है, जो सरकारी काम से लोरमी आया था। इस दौरान शराब भट्टी को देख वह अपने आप को रोक नहीं पाया। शराब पीने के बाद वह भट्टी के पास लड़खड़ाता नजर आया, जिसे मौके पर मौजूद कुछ लोग सहारा देते नजर आये।

इस मौके पर लोगों ने कहा कि आरक्षक की यह हरकत वर्दी को शर्मसार करने वाली है। पुलिस के आला अधिकारियों की जवाबदारी बनती है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो इसके लिए जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

See also  नशेबाज आरक्षक को एसपी ने किया निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद की गई कार्रवाई