टीआरपी। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के जिला जेल से चार विचाराधीन कैदी फरार हो गए है। सभी बंदी यौन अपराधों से जुड़े पाक्सो मामलों में निरुद्ध थे। जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय चारों जेल प्रहरियों को चकमा दिया और करीब 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही जेल परिसर में हड़कंप मच गया। तुरंत ही जिला प्रशासन और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। चारों बंदियों की पहचान चंद्रशेखर राठिया (निवासी घरघोड़ा, रायगढ़), दशरथ सिदार (निवासी पोड़ी-बहार), राजकंवर (निवासी भूलसीडीह) और सरना भीकू (निवासी लालघाट बालको) के रूप में की गई है। इन सभी आरोपियों की न्यायालय में सुनवाई चल रही थी और उन्हें कुछ समय से जेल परिसर में बीमार मवेशियों की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

इसी जिम्मेदारी के आड़ में उन्होंने फरारी की योजना बनाई और अवसर मिलते ही दोपहर के वक्त जेल की दीवार लांघकर फरार हो गए। जब तक जेल प्रशासन कुछ समझ पाता, चारों बंदी जेल से काफी दूर निकल चुके थे।



