टीआरपी डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में ट्रंप की टैरिफ का असर देखने को मिल रहा है। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 765.47 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,857.79 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 232.85 अंक या 0.95 प्रतिशत फिसलकर 24,363.30 के स्तर पर बंद हुआ।विदेशी मुद्रा बाजार में भी दबाव दिखा, जहां अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे कमजोर होकर 87.66 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में गिरावट और तेजी

सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी ओर, एनटीपीसी, टाइटन, ट्रेंट, आईटीसी और बजाज फिनसर्व जैसे चुनिंदा शेयरों में हल्की बढ़त देखने को मिली।

वहीं ब्रेंट क्रूड की कीमतों में भी शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। ब्रेंट 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66.82 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। निवेशकों का ध्यान अब तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी अर्थव्यवस्था से जुड़े संकेतकों पर टिका है।

See also  कोरोना वायरस से अलर्ट करने वाला रिंगटोन, जानें इस रिंगटोन का क्या है खास संदेश