नीमच। स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाने के बजाय मध्य प्रदेश के नीमच जिले के ग्राम रंगासपुरिया के बच्चों ने स्कूल के मरम्मत की मांग की। बैनर लगाकर छात्रों ने शासन प्रशासन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। हाथों में स्लोगन लिखा बैनर और नारे लगाते हुए बच्चों ने पूरे गांव में रैली निकाली। छात्रों ने बैनर में लिखा कि, छत गिरेगी, जान जाएगी, सरकार अब कब आएगी, पढ़ाई के लिए जगह चाहिए, हमें अपना स्कूल अच्छा चाहिए। हालांकि, इस पर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

आइए जानते है क्या है पूरा मामला

नीमच जिले के रंगासपुरिया गांव में एक प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल है। जिसकी हालत काफी खराब है। स्कूल भवन में जगह-जगह दरारें आ गई है। छत्त का स्लैब टूटकर गिर रहा है। साथ ही, स्कूल में अन्य सुविधाओं का भी अभाव है। छत की मरम्मत करवाने के लिए कई बार ग्रामीण आवेदन कर चुके हैं। बजाय इसके प्रशासन का ध्यान स्कूल की ओर नहीं जा रहा है। हालात ऐसे है कि, गांव के बच्चे जर्जर भवन में पढ़ाई करने को मजबूर है। इसलिए, छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस के दिन गांव में रैली निकाली, और नारे लगाते हुए कहा कि, जल्द से जल्द हमारी स्कूल की खराब हालत में सुधार करवाए। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि, स्कूल की छत की मरम्मत करवाने के लिए कई बार आवेदन दे चुके हैं लेकिन उनकी सुनवाई अब तक नहीं हुई है। इसी के चलते छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया है।

See also  Budget 2022 Live Updates: वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं- अगले तीन सालों में 400 वंदे भारत ट्रेनें आएंगी