रायपुर। डुमरतराई स्थित विदेशी शराब दुकान में लाखों की चोरी करने वाले तीन नकाबपोशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपियों ने शराब दुकान से लॉकर में रखी शराब बिक्री की नकदी 27 लाख 70 हजार को लॉकर सहित चुरा लिया था। आरोपी घटनास्थल से थोड़ी दूर में लॉकर को तोड़कर नकदी रकम निकालकर फरार हो गए थे।

गिरफ्तार आरोपी सचिन नेताम एवं लखन नेताम सगे भाई हैं। दोनों भाई कई मामलों में जेल भी जा चुके है। दोनों रायपुर सहित कई जिलों में नकाब जन एवं चोरी की घटनाओं को अंजाम दें चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के पैसे से लगभग दो लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। आरोपी सचिन नेताम, लखन नेताम और उमेश नेताम पर अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया गया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  Deepika, Ranveer की फर्स्ट एनिवर्सरी : वेंकटेश्वर मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे दोनों.

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।