नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। वोटिंग से पहले सीएम केजरीवाल ने माता-पिता से पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मां ने केजरीवाल को तिलक भी लगाया. केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास से कुछ ही दूर पर राजपुरा रोड के परिवहन विभाग में वोट डाला।

वोट डालने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिसके सर पे मां-बाप का हाथ हो, उसके साथ ईश्वर स्वयं होते हैं. आज वोट डालने के पहले माता पिता का आशीर्वाद लिया और फिर उनके साथ वोट डालने गया।

वोटिंग से पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे हनुमान जी का आशीर्वाद मिला है। वहीं, पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि हमारी जीत पक्की है। 5 साल में हमारे सामने बड़ी चुनौतियां रहीं, हमने हर चुनौती का डटकर सामना किया, हम पूरी तरह जीत के लिए आश्वस्त हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  अब सीएम पलानीस्वामी का बड़ा ऐलान, जनता को मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी कोरोना वैक्सीन

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।