टीआरपी डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित अस्पताल निर्माण घोटाले से जुड़ी जांच के तहत की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम सुबह से ही उनके घर पर मौजूद है और तलाशी की प्रक्रिया जारी है।

जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने आज सुबह से दिल्ली-एनसीआर में 13 लोकेशंस पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया है। यह मामला उन अस्पताल परियोजनाओं से जुड़ा है, जिनमें बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और गबन के आरोप सामने आए हैं।

5,590 करोड़ का अस्पताल निर्माण घोटाला

यह घोटाला वर्ष 2018-19 से जुड़ा हुआ है। उस समय दिल्ली सरकार ने लगभग 5,590 करोड़ रुपये की लागत से 24 अस्पतालों के निर्माण को मंजूरी दी थी। इसमें 11 ग्रीनफ़ील्ड और 13 ब्राउनफ़ील्ड परियोजनाएं शामिल थीं। योजना के तहत छह महीने के भीतर ICU अस्पताल तैयार होना था, लेकिन तीन साल बाद भी काम पूरा नहीं हुआ।

See also  उत्तरप्रदेश के अधिकारियों को देनी होगी अपनी संपत्ति का हिसाब - सीएम योगी

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) की प्राथमिक जांच में सामने आया कि इन परियोजनाओं में बेवजह देरी हुई और लागत भी कई गुना बढ़ गई। इसके चलते बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ियों और गबन की आशंका जताई गई, जिसके बाद ईडी ने इस मामले की जांच अपने हाथों में ली।