रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को नया नेतृत्व मिल गया है। सेवानिवृत्त IAS अधिकारी रीता शांडिल्य (Rita Shandilya) को आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्यपाल के आदेश के तहत सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत ने इसकी अधिसूचना जारी की है। शांडिल्य की यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी।

See also  पुलिस ने पकड़ा 360 किलो गांजा, ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाकर खपाने की तैयारी में थे तस्कर