सुकमा। जिले के इंजरम में तैनात 219 बटालियन सीआरपीएफ के जवान ने बीती रात अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 10:30 बजे की है।

मृतक जवान की पहचान मध्य प्रदेश निवासी नीलेश कुमार गर्ग के रूप में हुई है। मौके से छह पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। जवान की आत्महत्या से बटालियन में शोक का माहौल है।

See also  विधानसभा चुनाव - 2023 : छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण में 253 उम्मीदवार करोड़पति, सिंहदेव हैं सबसे अमीर, जानें कौन है सबसे गरीब..!