टीआरपी डेस्क। CG News : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गादीरास थाना क्षेत्र के गुफड़ी और पेरमापारा गांव के बीच जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के दौरान पांच लाख रुपये के इनामी महिला नक्सली बूस्की नुप्पो को मार गिराया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह मुठभेड़ तब हुई जब सुरक्षाबलों को माओवादियों के बारे में सूचना मिली और नक्सल विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई की गई।

मुठभेड़ के बाद मौके से महिला नक्सली का शव और हथियार बरामद किया गया। मारी गई नक्सली की पहचान बूस्की नुप्पो (35) के रूप में हुई है, जो मलांगीर एरिया कमेटी की सदस्य थी। उसके खिलाफ पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से 315 बोर की राइफल, कारतूस, वायरलेस सेट, डेटोनेटर और अन्य सामग्री भी बरामद की है।

See also  रायपुर दशहरा: इस बार छोटा होगा रावण,आतिशबाजी तो होगी पर कार्यक्रम नहीं

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।