रायपुर। युक्तियुक्तकरण के तहत तबादले पर नहीं जा रहे शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। डीपीआई ने शिक्षकों को दो दिनों का अल्टीमेटम देते हुए ज्वाइनिंग करने का आदेश दिया है।
दरअसल युक्तियुक्तकरण के बाद कई शिक्षकों ने अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। ऐसे में अब उन शिक्षकों पर कार्रवाई होने वाली है। डीपीआई ने अपने आदेश में सभी डीईओ को निर्देशित किया है कि वो दो दिन के भीतर ज्वाइन नहीं करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करें।
देखें आदेश :



