Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पदों की दावेदारी को लेकर मंत्री रामविचार नेताम ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सब घोड़े एक जगह इकट्ठा हो गए हैं, लेकिन सभी की स्थिति खराब है। कोई भी घोड़ा टिकने वाला नहीं है। इसके उलट भाजपा का विजय रथ तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, जिसे रोकने का किसी में न तो दुस्साहस है और न ही क्षमता।

धान खरीदी पर बड़ा बयान

मंत्री नेताम ने छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होने वाली धान खरीदी को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी और सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदेगी। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है, जिसके बाद खरीदी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सहयोग केंद्र की शुरुआत

मंत्री रामविचार नेताम ने आज ठाकरे परिसर में सहयोग केंद्र शुरू करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में भी ऐसे केंद्र खोले गए थे। यहां बारी-बारी से मंत्रियों की ड्यूटी लगती है और कार्यकर्ता अपनी समस्याएं रख सकते हैं। सहयोग केंद्र के माध्यम से इन समस्याओं का समाधान किया जाता है।

See also  CG News: मुख्यमंत्री की कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस शुरु, सुशासन, पारदर्शिता और जनहित पर अफसर देंगे फीडबैक