रायपुर। शहर के गोलबाजार और मालवीय रोड क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने पिछले दिनों एक अनूठा विरोध प्रदर्शन शुरू किया। क्षेत्र में जगह-जगह बैनर और पोस्टर लगाकर जिला, नगर निगम और पुलिस प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई गई। इसका सार्थक परिणाम सामने आया। नगर निगम की टीम प्रहरी ने अभियान अंतर्गत जयस्तम्भ चौक से चिकनी मन्दिर, सिटी कोतवाली चौक से बैजनाथपारा मार्ग, एवरग्रीन चौक मार्ग कब्जामुक्त करवाया, लगभग 5 अवैध ठेले,लगभग 7 अतिक्रमण हटाए , लगभग 12 दुकानों के सड़क पर रखे सामानों को  जप्त किया।

टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर नगर निगम जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत जयस्तम्भ चौक से मालवीय मार्ग में चिकनी मन्दिर होकर सिटी कोतवाली चौक, बैजनाथपारा मार्ग से एवरग्रीन चौक मार्ग मुख्य बाजार क्षेत्र को कब्जामुक्त करवाने के लिए संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी। इस दौरान लगभग 5 अवैध ठेले, 7 अतिक्रमण हटाए गए और सड़क पर रखे लगभग 12 दुकानों के सामानों की जप्ती की गई।

See also  ब्रेकिंगः पुलिसकर्मियों का हुआ प्रमोशन, 50 एसआई बने इंस्पेक्टर, आदेश जारी

व्यापारी महासंघ ने की थी शिकायत

गौरतलब है कि गोलबाजार व्यापारी महासंघ ने कई दुकानदारों द्वारा भेजा कब्जा करने और सड़क तक सामान फैलाने की कई बार शिकायत की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। व्यापारियों ने बताया कि सड़क पर मात्र लगभग 10 दुकानदारों का अवैध कब्जा है। ये दुकानदार जीएसटी और अन्य करों का भुगतान भी नहीं करते हैं। इन अवैध कब्जों के कारण मालवीय रोड और गोलबाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, जिससे ग्राहक इन क्षेत्रों में आने से कतरा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि अवैध कब्जों के कारण रोजाना जाम और झगड़े की स्थिति बनती है।

बैनर पोस्टर लगाकर जताया विरोध

परेशान होकर व्यापारियों ने इलाके में बैनर पोस्टर लगाकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया और परेशानी से निजात दिलाने की गुहार लगाई। सोशल मीडिया पर वायरल इस मुहिम का तत्काल असर हुआ और निगम के दस्ते ने अभियान चलाकर कब्जों को हटवाया।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा : भू राजस्व संहिता संशोधन विधेयक पारित, जानिए, आम लोगो को किस तरह की मिलेंगी सुविधाएं